देहरादून, उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 मार्च से 23 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।
19 और 20 मार्च को मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। पर्वतीय जिलों में जहां बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी, वहीं कई स्थानों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और चंपावत जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
20 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम का व्यापक असर देखने को मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जना की चेतावनी जारी की गई है।
21 और 22 मार्च को भी मौसम का प्रभाव बना रहेगा। विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बिजली चमकने की घटनाएं जारी रह सकती हैं, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
23 मार्च को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…