उत्तराखंडजीवन शैली
Share0
*तीन दिवसीय राजकीय शौर्य महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )थराली के चेपड़ो में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय शौर्य महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण के साथ इस संकल्प के साथ कि अगले वर्ष इस महोत्सव को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा समापन हो गया है।समापन समारोह का शुभारंभ बार एसोसिएशन थराली के अध्यक्ष डीडी कुनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि, देवाल प्रधान संघ के पर्व अध्यक्ष पष्कर सिंह फर्वाण एवं पर्व प्रधानाचार्य एनआर थपलियाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके डीडी कुनियाल ने शहीद की स्मृति आयोजित मेले की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं में देश प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के कोर्डिनेटर दलवीर सिंह दानू ने शौर्य महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि यह एक महोत्सव नही बल्कि अनुष्ठान है।उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक विकास के साथ ही आपसी एकता मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को राज्य सरकार हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं। इस मौके पर देवाल व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, भाजपा नेता देवा नेगी, जितेन्द्र बिष्ट, तेजपाल रावत आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर चेपड़ो कालेज की छात्र छात्राओं, महिला मंगल दलों, बेहतरीन झोड़ा, चांचरी लोक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए इस मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष एवं लोक गायक वीरू जोशी ने जय जय हो वीर भवानी तेरी जय जय हो… की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी इस मौके पर कमेटी के संरक्षक कर्नल ईश्वर सिंह फर्वाण, अध्यक्ष वीरू जोशी, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, संयोजक, दिग्पाल सिंह गड़िया, व्यवस्थापक देवी जोशी, सांस्कृतिक सचिव भरत शाह, शहीद के पुत्र कर्नल हरीश जोशी, विकास जोशी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, बलवंत शाह, पुष्कर सिंह, बलवीर सिंह, दिनेश जोशी, कैलाश जोशी, धीरेन्द्र जोशी, दर्शन सिंह, भरत शाह, प्रियांशु आदि ने अतिथियों का स्वागत किया संचालन प्रधानाचार्य रमेश देवराड़ी एवं प्रेम बुटोला ने किया ।शहीद शौर्य महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया था। किंतु लोकसभा चुनाव के परिणाम आने एवं दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में होने के चलते सीएम ने एक वीडियो संदेश भेजा। जिसमें उन्होंने चेपड़ो थराली को वीरों की भूमि बताते हुए शहीद जोशी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों का बेहद सम्मान करते हैं। आज सैनिकों की तमाम समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मोदी ने ही वन रैंक वन पेंशन लागू कर सेना के प्रति अपनी गंभीरता को जगजाहिर कर दिया। सीएम ने लोकसभा चुनावों में जीत पर लोगों को बधाई दी।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…