आरक्षी नरेश को जीवन रक्षा पदक” से किया जाएगा सम्मानित





उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने कई जिंदगी बचाई और बढ़ाया प्रदेश का मान
देहरादून। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 25 जिंदगियाँ बचाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक नरेश जोशी को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार- 2023 के अन्तर्गत “जीवन रक्षा पदक” प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने इस उपलब्धि के लिए नरेश जोशी को बधाई दी है।
यह थी घटना
30 अगस्त, 2022 की प्रात: 05:00 बजे जनपद ऊधमसिंहनगर के आजाद नगर, ट्रांजिट कैम्प में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से विषैली गैस अमोनिया के रिसाव होने व गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने देखा कि कबाड़ के गोदाम में एक गैस सलेण्डर से विषैली गैस अमोनिया का रिसाव हो रहा था जिससे आस-पास के कई लोगों की आँखों में जलन तथा सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी और लोगों को विषैली गैस रिसाव से दम घुटकर मौत होने की संभावना भी बन चुकी थी।
विषैली गैस सिलेंडर को आरक्षी चालक नरेश जोशी द्वारा आपने अदम्य शाहस एवं वीरता का परिचय देते हुये अपनी जान की परवाह न करते हुये स्वयं सिलेण्डर को टुक-टुक (ई-रिक्शा) में रखकर उसका संचालन कर घनी आबादी एवं गलियों से दूर ले जाया गया तथा मेन रोड से सिलेण्डर को वाहन के माध्यम से दूर ले जाया गया।
नरेश जोशी ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुये जहरीली गैस सिलेंडर को हटाकर अपनी जान की परवाह किये बिना 25 लोगों की जान बचाई।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

37 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

5 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

7 hours ago