रामनगर- मौत के तांडव के बीच मम्मी पापा चिल्लाती रही मासूम शिवांगी, पल भर में वीरान हुआ परिवार
उतराखंड में इस वर्ष का सबसे बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि इसमें अपने माता-पिता को खो चुकी 3 वर्षीय बच्ची शिवांगी चिल्लाती रही मम्मी-पापा, बता दें कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुई बस हादसे ने पूरे उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश झकजोर कर रख दिया। इस सड़क हादसे में 36 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 27 लोग घायल हुये ।
बस हादसे में मृतकों और घायलों की सूची अल्मोड़ा जिला प्रबंधन अधिकारी की तरफ से जारी की गई है। दुर्घटना अल्मोड़ा के मार्चूला के पास गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की बस नंबर UK12 PA 0061 का हुआ। हादसे में 28 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा जबकि 8 घायलों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हुई। कुल मिलाकर अभी तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 27 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार जारी है।
वही 6 से ज्यादा घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में उपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे में 3 वर्षीय बच्ची शिवांगी रावत ने अपने माता-पिता को खो दिया। बता दें कि शिवांगी रावत के पिता मनोज रावत रामनगर में उद्यान विभाग में कार्यरत है, जबकि माता चारु देवी गृहणी थी। वही आज यह पौड़ी गढ़वाल से अपने घर दीवाली मनाकर पौड़ी गढ़वाल से रामनगर आ रहे थे।
हादसे में 3 वर्षीय बच्ची शिवांगी रावत
हादसे मे 3वर्षीय बच्ची शिवांगी रावत ने अपने माता-पिता को खो दिया। वहीं घायल 3 वर्षीय बेटी शिवांगी रावत को रामनगर के रामदास संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया, जहां बेटी की गंभीर चोटे आई है। वहीं घायल बेटी मम्मी पापा चिल्लाते रही, बाद में गंभीर होने पर बेटी को एयरलिफ्ट कर प्रशासन ने ऋषिकेश भेज दिया, 3 वर्षीय बेटी शिवांगी रावत के घर में अब एक चाचा व दादी मौजूद है, वहीं सूचना पर 3 वर्षीय शिवांगी रावत के नाना भी एम्स को रवाना हो गए हैं। इस सड़क हादसे में कई परिवारों के घरों के चिराग बुझा दिए।
my uttarakhand news Bureau Nainital, 28 Oct: The Uttarakhand High Court today declined to grant…
पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय कक्ष…
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…