देहरादून नाबालिग से दर्जी द्वारा रेप । साथ ही सामने आता समाज का घृणित चेहरा जहाँ रेप जैसी घटना को भी धर्म,समुदाय,जात, वर्गों के आधार पर हो रहे अपराध व अपराधी – myuttarakhandnews.com

देहरादून : यहाँ केंट थाना क्षेत्र में बिल्कुल हल्द्वानी जैसी ही घटना सामने आयी है, जहाँ एक नाबालिग 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।लेकिन ना यह खबर बड़े अखबारों की सुर्खियां बनी ना ही कोई विरोध प्रदर्शन हुआ ,यहाँ तक कि आसपास के लोग भी कुछ कहने को तैयार नहीं ।जब उत्तराखंड हलचल द्वारा मामले की जानकारी लेनी चाही तो पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार के प्रेस नोट ना होने की बात कहीं ।सूत्रों द्वारा जब स्थानीय लोगों से पता किया तो तविंदर सिंह उम्र 51 वर्ष की दुकान कैंट क्षेत्र हाथीबड़कला जोहरी मार्ग विजयपुर नयागांव में होनी व मौके पर बन्द होनी भी पायी गयी ।एक स्थानीय समाचार पत्र में चंद लाइनों की खबर आयी थी , जब उत्तराखंड क्रांति दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी घिड़याल द्वारा अपने सोशलमीडिया हैंडल पर सम्बंधित प्रकरण को ले कर पोस्ट की तो समाज की घृणित सोच उजागर होती दिखी ।लोगों को नाबालिग से कोई संवेदना नहीं थी उल्टा बालिका पर आरोप लग रहे थे ।Oplus_16908288बहुत कोशिशों के बाद मामले की थोड़ी जानकारी मिली – बताया जा रहा है कि 13वर्षीय नाबालिग अपनी माँ व बहन के साथ कुछ समय से कैंट क्षेत्र में रह रहे है जहाँ वह घर व दुकानों में काम की तलाश भी कर रहे थे ।किशोरी कुछ समय पहले उक्त दर्जी के संपर्क में आयी थी ।दुकानदार ने किशोरी को सिलाई सिखाने का प्रलोभन दिया ।स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोरी दिन के समय अक्सर दुकान में देखी जाती थी ।कुछ समय पहले 52 वर्षीय हैवान ने बच्ची की गरीबी व चुपी का फायदा उठा कर उसके साथ बलात्कार किया व वीडियो बना कर अपने पास रख ली ।दर्जी की हैवानियत यहीं नहीं रुकी व उसने पीड़िता की बहन से भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया ,जब पीड़िता की बहन द्वारा शोर मचाया जाने लगा तो दर्जी तविंदर सिंह द्वारा पीड़िता की वीडियो उसकी बहन को दिखा कर ब्लैकमेल करना चाहा ।
पीड़िता की बहन द्वारा किसी तरह वीडियो ले कर अपनी माँ को दिखाई गयी तो मामला खुला , पीड़ित किशोरी कई दिन से गुमसुम नजर आरही थी ,किशोरी ने ये भी बताया कि बिल्कुल हल्द्वानी नाबालिग पीड़िता जैसे बलात्कारी तविन्दर सिंह द्वारा उसे 100-200 रुपये पकड़ा कर चुप रहने को कहा गया था ।गरीबी की मार झेलती पीड़िता ने परिवार को डर से कुछ नहीं बताया ।बताया जा रहा है कि 14तारिक को किसी नेता की सूचना पर हाथीबड़कलापुलिस चौकी थाना डालनवाला पुलिस द्वारा आरोपी को आनफान में गिरफ्तार किया गया ।परन्तु मामला कैंट थाने का होने के कारण दोनों थाने उलझे रहे ।गुप्त सूत्रों अनुसार आरोपी को कुछ घंटे थाना कैंट की स्थानीय पुलिस चौकी में रखा ,लेकिन जब दोंनो थानों मामला नहीं सुलझा तो आरोपी को मुख्य कोतवाली में कुछ समय रख सीधा कारागार भेज दिया गया ।
वहीं कैंट पुलिस द्वारा क्षेत्र में 2 दिन पूछताछ के बाद कल15 मई को अदालत में पेश किया गया ।
आरोपी पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज हो चुका है, बालिका का मेडिकल करवाया गया है ।क्षेत्र में घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने चुप्पी साधी है ,लेकिन सोशलमीडिया पर लोग पीड़ित पक्ष व नेपाली समुदाय के प्रति जहर उगल रहे है ।स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में नेपाली मूल के लोग बस गये है जिससे शांत इलाक़े में अपराध बढ़ रहे है ।कई नेपाली मूल के लोगों के सत्यापन नहीं है । नाबालिग लड़कियां लोगों के घरों में घरेलू कार्य कसर रही है वहीं शाम को क्षेत्र में स्मेकिये व नशेड़ी दिखते है ।स्थानीय लोगों की शिकायत जो भी हो परन्तुपरन्तु सवाल ये है कि क्या इन सब शिकायतो से नाबालिग के साथ बलात्कार अपराध नहीं ?एक नाबालिग के साथ शारिरिक सम्बंध बनाने वाला 51 वर्षीय ताविन्दर सिंह क्या दोष मुक्त हो गया?सवाल ये भी है कि महिला वस्त्रों की आड़ में उक्त व्यक्ति द्वारा आज तक कितनी महिलाओं बच्चियों को अपनी गन्दी नियत का शिकार बनाया गया होगा?सवाल बहुत है परन्तु अब समाज की मानसिकता कुछ इस प्रकार हो चुकी है कि अपराधो व अपराधी का विरोध यहाँ जात, धर्म, समुदाय,वर्ग को देख कर किया जाता है ।कुछ मामलों में शहरों में दंगे हो जाते है तो कई मामलों में लोग पीड़िता को गुनेहगार बनाया जाता है ।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

2 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

6 minutes ago

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

18 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

39 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

47 minutes ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

1 hour ago