देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का कई बार शोषण किया और जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उससे मारपीट की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला।मामले की शिकायत पीड़िता ने 24 अक्टूबर को कोतवाली विकासनगर में दर्ज कराई थी।
शादी का वादा कर किया शोषण
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी से उसकी पहले जान-पहचान थी। आरोपी ने शादी का वादा करके उसे अपने जाल में फंसाया और उसके साथ विकासनगर और सेलाकुई के स्थानों पर दुष्कर्म किया।
लेकिन जब युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने उसके साथ मारपीट की, वहीं आरोपी के परिजनों ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत के बाद कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शक के आधार पर जांच शुरू की। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच जारी
आरोपी की पहचान समीर पुत्र यूनुस, निवासी शंकरपुर सहसपुर के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है या नहीं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ICFRE approves release of 18 High-Yielding Varieties/Clones of Tree Species

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: The Indian Council of Forestry Research and Education…

4 minutes ago

गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति देहरादून। मुख्यमंत्री…

13 minutes ago

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना विकासनगर (देहरादून)।प्रदेश के पर्यटन,…

36 minutes ago

सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को विद्यार्थियों का व्यापक समर्थन, 2,67,744 विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

1 hour ago

गंगोत्री में टूटा रिकॉर्ड, पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा इस वर्ष आस्था, विश्वास और श्रद्धा का नया…

2 hours ago