Categories: hindiUttarakhand

रेप किया, गला घोंटा और फिर कुचल दिया सिर, कैसे धरा गया उत्तराखंड में नर्स के साथ दरिंदगी करने वाला हैवान – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड में भी कोलकाता जैसी घिनौनी वारदात हुई। यहां घर लौट रही एक नर्स का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव 9 दिन बाद उसका शव झाड़ियों में मिला। घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले हैवान को भी पकड़ लिया है। उसकी पहचान 28 साल के धर्मेंद्र कुमार के तौर पर हुई है जो एक मजदूर है और उत्तर प्रदेश के बरैली का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने जो बताया वह बेहद डरावना है।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 30 जुलाई की रात को उसने सुनसान इलाके में महिला के साथ रेप किया इसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और सिर भी कुचल दिया। उसने कहा, उसने महिला के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया था और फिर बड़ी ईंट उसके सिर पर मारकर उसका सिर कुचल दिया। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए वह महिला को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया था। यह सब तब हुआ जब महिला रात को अपनी ड्यूटी से घर वापस लौट रही थी।तीन राज्यों तक जांच रिपोर्ट के मुताबिक उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नर्स की बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन का कुछ पता नहीं चल पा रहा। इसके बाद, पुलिस और एसओजी अधिकारियों की चार टीमें तैनात की गईं।इसके बाद पुलिस ने महिला की फोन लोकेशन ट्रेस करने के लिए उसे सर्विलांस पर रखा और इलाके के 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आखिरकार 8 अगस्त को पुलिस को महिला का पता चल गया। उसके कंकाल के अवेशष डिबडिबा से वसुंधरा कॉलोनी की सड़क के पास पाए गए। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और उसे पकड़ने के लिए तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तलाशी अभियान चलाया गया। आखिर कार पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

5 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

5 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

6 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

8 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

9 hours ago