जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही, 2 घंटे में अतिक्रमण ध्वस्त

जनता दर्शन में शिकायत मिलते ही डीएम सविन बसंल ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही का उदाहरण पेश करते हुए जनता दर्शन में प्राप्त अतिक्रमण शिकायत पर मात्र दो घंटे के भीतर ही कार्रवाई कर दी।
जनता दर्शन में कुल्हाल निवासी शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी सविन बसंल को बताया कि शक्ति नहर किनारे सिंचाई विभाग की कॉलोनी, जिसे एनएचएआई द्वारा बल्लूपुर–पोंटा हाईवे निर्माण हेतु अधिग्रहित किया गया है, उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। शिकायत दोपहर 12 बजे प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मात्र दो घंटे के भीतर, दोपहर 2 बजे ही अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराना सुनिश्चित करें।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago