राठौर-उर्मिला ऑडियो पर सीएम धामी का पलटवार,बोले विपक्ष अब क्यों है चुप? – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बातचीत का नया ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन ऑडियो के आधार पर विपक्ष ने आंदोलन खड़ा किया, अब उसी प्रकरण के नए ऑडियो सामने आने के बाद विपक्ष खामोश क्यों है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दुष्प्रचार फैलाने के लिए विपक्ष को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
15 दिन तक प्रदेश में अराजकता का माहौल बना
राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राठौर-उर्मिला के पहले ऑडियो के आधार पर कुछ लोगों ने करीब 15 दिनों तक पूरे प्रदेश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल बनाया था।सीएम ने कहा कि दुष्प्रचार कर राज्य के भोले-भाले लोगों को भड़काया गया, जिससे प्रदेश में विकास कार्यों पर भी असर पड़ा।
सत्य स्वीकार कर जनता से माफी मांगे विपक्ष
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नए ऑडियो सामने आने के बाद विपक्ष को सच्चाई स्वीकार करते हुए जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने केवल राजनीतिक लाभ के लिए बेटी अंकिता भंडारी के नाम पर भी राजनीति करने से परहेज नहीं किया।
अंकिता के परिवार के साथ खड़ी है सरकार
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दुष्प्रचार के मामलों में दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश आ चुका है और पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अंकिता के माता-पिता के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। बुधवार को हुई मुलाकात में परिवार ने जो भावनाएं रखी हैं, उनके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार सभी विधिक पहलुओं का अध्ययन कर रही है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

13 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

13 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago