देहरादून। जनपद में दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुए। शहर के परेड ग्राउंड, दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर, सहस्रधारा रोड सहित जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। पुलिस ने ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कार्यक्रमों के दौरान लगातार निगरानी रखी। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और बैरियर लगाए गए थे।सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीमों को भी तैनात रखा गया था। पुलिसकर्मियों ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।इस दौरान एसएसपी देहरादून स्वयं परेड ग्राउंड पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया, ताकि दशहरा पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजामों के बीच जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुए। त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Meritorious students of Uttarakhand will soon be sent…
देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…
देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…