Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड में आने वाले दिनों में तमाम विभागों में वर्दीधारी सिपाही और उप निरीक्षकों की भर्ती एक साथ की जाएगी। शासन स्तर पर विभागों में वर्दीधारियों की सीधी भर्ती में एकरूपता लाने के लिए चयन प्रक्रिया नियमावली -2024 तैयार की गई है। शासन की ओर से इसका ड्राफ्ट संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इस पर 30 सितंबर तक विभागों से उनका मंतव्य और सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेश सरकार के पुलिस विभाग (सिविल एवं पीएसी), अग्निशमन, कारागार, वन विभाग, आबकारी, परिवहन और सचिवालय प्रशासन में समय-समय पर सिपाही, उप निरीक्षक, बंदी रक्षक, सचिवालय रक्षक आदि पदों पर भर्तियां की जाती हैं।सभी विभाग अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार इस भर्तियों के लिए अधियाचन भेजते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को भी अलग-अलग विभागों में भर्ती के लिए अलग-अलग फार्म और परीक्षा शुल्क भरना पड़ता है। अब शासन की ओर से ऐसी सभी भर्तियों में एकरूपता लाने के लिए नियमावली तैयार कर ली गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से निर्देश दिए गए थे। इसके बाद एसीएस की अध्यक्षता में बनी एक कमेटी की ओर से उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही एवं उपनिरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किया गया। जिस पर आगे की कार्यवाही के लिए फाइल अब शासन से होते हुए विभागों तक पहुंच गई है। विभागों को भेजे गए ड्राफ्ट में यह भी कहा गया कि यदि वह 30 सितंबर तक कोई उत्तर नहीं देते हैं तो मान लिया जाएगा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा, ‘उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही एवं उपनिरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। विभागों से उनका जवाब और सुझाव प्राप्त होने के बाद इस पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।’ इन विभागों में साथ होगी भर्ती पुलिस विभाग (सिविल एवं पीएसी), अग्निशमन, कारागार, वन विभाग, आबकारी, परिवहन और सचिवालय प्रशासन।
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…