Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य 6 जिलों में भी कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर,टिहरी, नैनीताल, पौड़ी और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में येलो अलर्ट रहेगा।प्रदेश के चार जिलों में आज स्कूल बंद मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इन जिलों में 31 जुलाई और 1 अगस्त को अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। उधर मौसम विभाग के अलर्ट के बाद देहरादून, टिहरी, नैनीताल जिला प्रशासन ने एक से 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार में पहले से ही कावड़ यात्रा की वजह से स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।आपदा प्रबंधन विभाग ने डीएम को भेजा पत्र मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की है और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है की मौसम विभाग का पूर्वानुमान को देखते हुए सभी अलर्ट मोड पर रहे। नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट रहे किसी का भी फोन स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए।भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की संभावना अत्यधिक बारिश की वजह से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की घटना भी बढ़ाने की संभावना बताई गई है। जिसे देखते हुए लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा चार धाम यात्रा मार्गों पर भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। नदी-नाले उफान पर रहेंगे यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।
देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…
उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…
उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…
एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Rudrapur Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that frustrated by…