जनमिलन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, रेखा आर्या ने विधायक निधि से सहयोग का किया ऐलान –

 अल्मोड़ा/सोमेश्वर,   विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल के मौना, चौकुनी, मवाड़ और गुढोली गांवों में आयोजित जनमिलन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्कूल, तारबाड़ और अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें रखीं।मौना और चौकुनी में रेखा आर्या ने प्राथमिक विद्यालय भवन की मरम्मत, महिला मंगल दल के लिए आवश्यक सामग्री, पेयजल टैंक निर्माण और सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से सहयोग देने की घोषणा की। वहीं मवाड़ और गुढोली में भी ग्रामीणों की मांग पर पेयजल, तारबाड़, सड़क और विद्यालय से जुड़े विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से सहयोग का आश्वासन दिया।रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। दूरस्थ गांवों तक सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को फिर अवसर देने का मन बना चुकी है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक बोहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह जलाल, मंडल महामंत्री राज अधिकारी, दीपक रावत, ग्राम प्रधान मौना ममता बिष्ट, ग्राम प्रधान चौकुनी भावना, प्रधान गुढोली प्रकाश कार्की, मिथिलेश वर्मा, ललित अधिकारी, कैलाश अधिकारी, दिनेश वर्मा, राजू रावत और उमेश अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

1 minute ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

12 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

14 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

20 minutes ago