आंगन का मिलन’ को जनसेवा का महत्वपूर्ण अभियान मानकर करें आयोजन : रेखा आर्या –

देहरादून। प्रदेश के 20,067 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार, देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। हरिद्वार और बागेश्वर जनपद के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि देहरादून जिले में 1,907, हरिद्वार में 3,179 और बागेश्वर में 834 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन तीनों जिलों के कुल 5,920 केंद्रों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जनसेवा के अभियान के रूप में लें कार्यक्रममंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘आंगन का मिलन’ को महज एक कार्यक्रम न मानकर जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं, बच्चों और बालिकाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या व्यवधान न हो। कार्यक्रम में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने को कहा गया।उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां होंगी सम्मानितरेखा आर्या ने कहा कि अभियान के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मियों का उत्साहवर्धन होगा और अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं, शिशुओं और बालिकाओं के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ बच्चों को बेहतर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर भी सरकार का विशेष जोर है।मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला परियोजना अधिकारी मीना बिष्ट, महिला मोर्चा महामंत्री हिमानी वैष्णव, जिलाध्यक्ष मीता सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ऋषिकेश में नकली लेबल लगी शराब की 10 पेटियां बरामद, मेरठ का युवक गिरफ्तार –

ऋषिकेश। शादियों और पार्टियों के सीजन में अवैध शराब खपाने की तैयारी कर रहे एक…

3 hours ago

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन

वनाग्नि की रोकथाम, कार्बन फाइनेंस और पर्यावरण संरक्षण के जरिए ग्रामीण समुदायों की आजीविका सुदृढ़…

4 hours ago