Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में रिश्ते शर्मसार, सौतेले पिता ने 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी: कालाढूंगी थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक सौतेले पिता ने अपनी 8 साल बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता के मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई है.सौतेली बेटी का किया दुष्कर्म: दरअसल, हल्द्वानी के कालाढूंगी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में एक तहरीर दी थी. जिसमें महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके पति ने अपनी 8 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. महिला ने बताया कि उसका पति मंगलवार शाम को बेटी को अपने साथ बाजार घुमाने ले गया था. जहां काफी रात में जब बेटी को घर लेकर लौटा तो वो रो रही थी.जब इस बारे में महिला ने अपने पति से पूछा तो वो कुछ भी बताने से मना करता रहा. इस दौरान महिला ने बेटी पूछताछ और उसकी शरीर की जांच पड़ताल की तो उसके साथ दुष्कर्म जैसा मामला प्रतीत नजर आया. महिला अपने पति की इस घिनौनी हरकत के बारे में पूछा तो आरोपी ने उसे भी धमकी दे डाली. जिसके बाद महिला सीधे कालाढूंगी थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

12 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago