रिश्तेदार ने रची लूट की साजिश,सगा जीजा ही निकला मास्टरमाइंड – myuttarakhandnews.com

देहरादून : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित वन विहार में आठ जनवरी की रात हुई लूट की घटना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में पीड़ित का अपना ही रिश्तेदार, यानी फुफेरी बहन का पति, लूट की साजिश का मास्टरमाइंड निकला। ‘घर का भेदी लंका ढाए’ कहावत इस घटना में पूरी तरह सच साबित हुई है।
जमीन के सौदे की रकम का लालच बना वजह
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, आरोपी बुशरान राणा को लगा था कि उसके साले शराफत के घर जमीन के सौदे के करीब पौने दो करोड़ रुपये रखे हैं। दरअसल, शराफत ने सहारनपुर में अपनी जमीन का सौदा किया था और बयाने के तौर पर लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये मिलने की चर्चा थी। इसी लालच में बुशरान ने लूट की योजना बनाई।
जानकारी के अनुसार बुशरान राणा कपड़ों की फेरी का काम करता है और मुजफ्फरनगर के शिवपुरी, खतौली का रहने वाला है। उसने अपने चार साथियों आसिफ, इरफान, राजकुमार और वासिफ के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। आठ जनवरी की रात वह सभी को शराफत के घर लेकर पहुंचा, घर दिखाने के बाद खुद वहां से हट गया ताकि कोई उसे पहचान न सके।
हथियारों के बल पर परिवार को बनाया बंधक
आरोपियों ने घर में घुसकर हथियारों के दम पर परिवार को बंधक बना लिया। हालांकि जमीन का सौदा बाद में रद्द हो चुका था, इसलिए घर में बड़ी रकम मौजूद नहीं थी। बदमाशों के हाथ केवल एक लाख रुपये नकद और कुछ जेवर ही लगे।
सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान सुराग मिलने पर मंगलवार सुबह तेलपुर चौक के पास चेकिंग के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लूटी गई रकम और हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
पांच आरोपी गिरफ्तार, जीजा भी शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में बुशरान राणा निवासी शिवपुरी, खतौली (मुजफ्फरनगर), आसिफ निवासी शिव मंदिर रोड, खतौली, इरफान निवासी किजियान मोहल्ला, मुजफ्फरनगर, राजकुमार निवासी उमरपुर, बुढ़ाना और वासिफ निवासी कजियान मोहल्ला, रहमतनगर, बघरा शामिल हैं।
अपहरण की शिकायत से हुआ नया खुलासा
पटेलनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए कुछ युवकों के परिजनों ने दो दिन पहले खतौली थाने में उनके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद परिजनों को पूरी सच्चाई का पता चला।
42 तोला सोना लूटने का दावा निकला गलत
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मकान मालिक द्वारा 42 तोला सोना लूटे जाने का दावा सही नहीं था। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि घर से बहुत कम जेवर लूटे गए हैं। शेष जेवरों की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की गई है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा…

1 hour ago

Karwa Chauth 2026: Uttarakhand Announces Holiday for Female Employees | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand government, led by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, has declared a one-day holiday…

1 hour ago

गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बच रही धामी सरकार:…

1 hour ago

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…

3 hours ago