कोटद्वार में काव्य संग्रह ‘जीवन रागिनी’ का विमोचन





शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह नेगी के प्रथम काव्य संग्रह ‘जीवन रागिनी’ का विमोचन
कोटद्वार। राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चेलूसैंण के शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह नेगी के प्रथम काव्य संग्रह ‘जीवन रागिनी’ का विमोचन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष दिलबर सिंह बिष्ट ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी धर्मेन्द्र नेगी ने इस काव्य संग्रह में प्रकृति व प्रेम का अच्छी तरह से वर्णन किया है। पुस्तक के विमोचन अवसर पर जीवन रागिनी के रचनाकार धर्मेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि उनकी कृति ‘जीवन रागिनी’ प्रेम,समर्पण,कृतज्ञता, स्त्री गरिमा, प्रकृति, आध्यात्म, रहस्य, रोमांच व घुमक्कड़ी को प्रतिबिंबित करती है। उनकी यह कृति सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है साथ ही उनके दो अन्य काव्य संग्रह भी शीघ्र ही प्रकाशित होंगे।
उनके द्वारा पुस्तक के विमोचन अवसर पर उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य एनएस बिष्ट , डॉबीएसनेगी , जयवीर सिंह रावत , धीरेंद्र सिंह रावत , पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक सुधीर असवाल , पूर्व ज़िला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ महावीर सिंह बिष्ट, विष्णु सिंह बिष्ट, कैलाश थपलियाल, आशीष चौहान, संतोष मोहन बेलवाल, प्रभाकर रावत, उपान्त रावत, पूर्व जिलामंत्री राजकीय शिक्षक संघ मनमोहन चौहान, जितेंद्र तोमर, संजय रावत, अशोक थपलियाल, अब्बल रावत, आशीष चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन प्रवक्ता इतिहास विष्णु सिंह बिष्ट ने किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

40 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

59 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago