Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में राहत वाली बारिश: मसूरी अपने रंग में लौटा, हल्की बारिश से झूमे पहाड़, लू जैसी स्थिति से मिली राहत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम एक बार फिर पुराने रूप में वापस आ गया। बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद यहां का मौसम सुहावना हो गया। रुड़की, खटीमा और पंतनगर बारिश न होने के कारण मौसम गर्म बना रहा।देहरादून: उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। बुधवार को बारिश ने लू के मंसूबों पर पानी फेरते हुए गर्मी से राहत दी है। 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर झुलस रहे लोगों ने बारिश के बाद राहत महसूस की है। अगले 5 दिनों तक देहरादून सहित अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। जून महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पारा 40 से 43 डिग्री के आसपास ही घूमता रहा। यहां तक कि दिन के समय लोगों ने घरों से बाहर निकलना ही छोड़ दिया था। इस कारण बाजारों और सड़कों पर भी सन्नाटा छाया हुआ था। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के पार ही रहा।उत्तराखंड में बारिश शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में जिस प्रकार से तापमान 40 डिग्री के पार रहा और लगातार लू जैसी स्थिति रही, उसने पर्यावरणविदों को भी चिंतित किया है। देहरादून में तापमान बढ़ने पर बारिश जैसी स्थिति इस बार नहीं दिखी। इस सीजन का सबसे गर्म दिन 17 जून को था, जब पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को अचानक आई बारिश ने बड़ी राहत दी है। हालांकि, अब मौसम विभाग का अनुमान है कि धीरे-धीरे मॉनसून जोर पकड़ना शुरू करेगा।अचानक आए बादल और आंधी-बारिशदेहरादून में लोगों ने मौसम में बदलाव का आनंद लिया। बुधवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी चलने लगी। तेज हवाओं से कई जगहों पर पेड़ गिरे और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इस दौरान सड़कों पर चल रहे लोग बारिश से बचने के लिए जहां-तहां रुक गए तो वहीं कुछ लोगों ने भीगते हुए बारिश का लुत्फ उठाया।लगभग आधे घंटे की बारिश से कई जगहों पर जल भराव भी हो गया। उसके बाद भी देर शाम तक रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही। जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

7 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago