Categories: hindiUttarakhand

देहरादून और मसूरी से आज हटा लें अवैध कब्जे, कल से होगा सख्त ऐक्शन; PWD का ऐलान – Uttarakhand

Remove illegal encroachments from Dehradun and Mussoorie today, strict action will be taken from tomorrow; PWD announcedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून और मसूरी की मुख्य सड़क और फुटपाथ अवरुद्ध करने वालों पर जुर्माने के साथ ही अब मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाने के लिए शुक्रवार तक समय दे दिया है। इसके बाद शनिवार से पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सख्त कार्रवाई की जाएगी।पर्यटक सीजन के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है। पर, कई जगह सड़क पर निर्माण सामग्री और मलबा नजर आता है, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा है। फुटपाथ पर भी रेहड़ी-ठेली और अस्थायी दुकानें खुल जाती हैं, जिससे राहगीरों को भी मुश्किलें आ रही हैं। लोग सड़क पर चलने को मजबूर हो जाते हैं। लिहाजा, लोनिवि सड़क और फुटपाथ अवरुद्ध करने वालों पर कार्रवाई करने जा रहा है। लोनिवि-प्रांतीय खंड ने सार्वजनिक नोटिस से सड़क और फुटपाथ से कब्जा हटाने को 25 अप्रैल तक समय दिया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई होगी।इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट प्लान जल्द पूरा कराया जाएइंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट प्लान का काम पूरा नहीं होने पर लोगों ने रोष जताया है। उन्होंने एमडीडीए के उपाध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर यह काम जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग उठाई है। सीपीएम के सचिव अनंत आकाश‌ और व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अशोक सचदेवा ने कहा कि इंदिरा मार्केट रि-डिवलपमेंट प्लान का काम ढाई साल पहले शुरू हो गया था। लेकिन, देरी से इस योजना की लागत बढ़ती जा रही है। शुभारंभ के समय सरकार ने ऐलान किया था कि अगले डेढ़ साल में यह योजना पूरी कर ली जाएगी। लेकिन अभी तक ऐसा संभव नहीं हो पाया है।पांच मई तक सड़कें गड्ढामुक्त की जाएंगीपर्यटक सीजन एवं चारधाम यात्रा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पांच मई तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाना है, ताकि पैचवर्क के काम में व्यवधान उत्पन्न ना हो।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

14 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

35 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

41 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

57 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

2 hours ago