श्री दरबार साहिब एवम् एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हुआ ध्वजारोहण
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। दरबार साहिब श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में गणतन्त्र दिवस पर मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी छात्र.छात्राओं सहित विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के छात्र.छात्राओं ने अनुशासित परेड से सबका मन मोह लिया।
दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 9ः00 बजे तिरंगा फहराया। इस शुभ अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेश व देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डाॅ) कुमुद सकलानी ने तिरंगा फहराया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने तिरंगा फहराया।
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जश्न का माहौल रहा। कुलपति प्रो. (डाॅ) कुमुद सकलानी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रगति कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले सभी फैकल्टी सदस्यों, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स व छात्र.छात्राओं के योगदान की सराहना। उन्होंने भारतीयता के गौरव का उत्सव मनाने और संविधान के प्रति समर्पित रहने का आह्वाहन किया।
कार्यक्रम में प्रणव धनावडे, सीनियर अंडर ऑफिसर यश गुसाईं, सीनियर अंडर ऑफिसर यश बरमोला, अंडर ऑफिसर सृष्टि बरमोला, अंडर ऑफिसर प्रिंयाशू पंवार, सारजेंट श्रेया बिष्ट, कैडेट सिद्धांत थापा को उल्लेखनीय योदान के लिए कुलपति ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों के द्वारा राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई।
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने संविधान निर्माताओं की अकांक्षाओं को पूर्णं करने का संकल्प लेने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में आप सभी अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कोओर्डिनेटर डाॅ आर पी सिंह, डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ राजीव आचार्य, सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य एवम् छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…