Categories: hindiUttarakhand

भूस्खलन में फंसे कैलास यात्रियों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, सीएम ने खुद की पूरे अभियान की निगरानी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: भूस्खलन के चलते अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु के 46 यात्रियों का रविवार को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, नारायण आश्रम में रुके यात्रियों को सोमवार को हेली सेवा से रेस्क्यू किया जाएगा।वहीं, रेस्क्यू अभियान के सफल संचालन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीएम और एसएसपी संग एनडीआरएफ, एसएसबी और सिविल एविएशन की टीम की सराहना की। सीएम के निर्देश पर यह पूरा रेस्क्यू अभियान चला और उन्होंने खुद इस अभियान की निगरानी की।धामी ने कहा, यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश-विदेश के यात्री सुरक्षित माहौल में यात्रा कर सकें, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वहीं, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया, आदि कैलाश मार्ग के कई स्थानों पर यात्री फंस गए थे। इसकी सूचना जिला प्रशासन ने दी।इसके बाद हेलिकाॅप्टर से यात्रियों को रेस्क्यू करने का अभियान चलाने का फैसला किया गया। इसके बाद रविवार को कई जगहों से 46 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। यात्री 13 सितंबर को बारिश के दौरान हुए भूस्खलन में फंस गए थे। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, दल में शामिल एक यात्री स्वदेश नंदचहल की स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो गई थी।60 अवरुद्ध मार्गों को खोला गयासीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बंद अवरुद्ध मार्गों को खोला जा रहा है। सीएम ने संबंधित विभागों को बंद मार्गों को जल्द खोलने की हिदायत दी है। पिछले 24 घंटे में 60 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में सोमवार को सभी जिलों के प्रभारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

40 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago