Categories: hindiUttarakhand

धराली में रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन, अब भी मलबे में दबी कई जिंदगी, 1000 से ज्यादा लोग बचाए गए – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)धराली: उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से आई भीषण आपदा के हफ्तेभर बाद भी मलबे में फंसी जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहद जारी है। कई लोग अब भी लापता है, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच वहां हो रही लगातार बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा बन रही है।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में 5 अगस्त को बादल फटने से तबाही मची थी। इसके बाद फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, जो एक हफ्ते बाद भी चल रहा है। लगातार बारिश की वजह धराली में मलबा दलदल में बदल गया, जिससे रेस्क्यू और मुश्किल हो गया है।बारिश की वजह से रुका रेस्क्यू ऑपरेशनउत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का सिलसलिा थमने का नाम नहीं ले रहा। धराली में भी कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। मलबे वाली जगह पर पानी बढ़ने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया है। यही नहीं, आने वाले कुछ दिनों के लिए हर्षिल और धराली के लिए भारी अलर्ट जारी किया गया है। मलबे के नीचे दबे लोगों का बारिश में रेस्क्यू बहुत मुश्किल हो गया है।SDRF ने जारी किया अलर्टइतना ही नहीं धराली में गंगोत्री के पास बनी झील से भी पानी आ रहा है, जिसकी वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। इस वजह से कई रास्ते अवरुद्ध हो गए। इस बीच धराली और हर्षिल में SDRF ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। गंगोत्री के पास भारी बारिश की वजह से भागीरथी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।1200 से ज्यादा लोगों का सफल रेस्क्यूगढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने बताया गया कि अब तक रेस्क्यू अभियान में 1278 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मलबे में दबे लोगों की खोज का अभियान तेज किया गया है। आपदा में 43 लोग लापता हैं, जिनमें से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इनमें उत्तर प्रदेश और बिहार के कई लोग शामिल हैं।आपदा प्रभावित 98 परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायताधराली में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रभावितों को 5-5 लाख रुपये की तत्कालिक सहायता प्रदान की गई है। गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने 98 परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। इस सहायता का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को पुनर्वास की दिशा में प्रारंभिक सहारा देना है, जिससे वे आपदा के बाद के कठिन दौर में अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सहायता राहत प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण है। भवनों, आवासों, होमस्टे, पशुधन और बागानों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए प्रदेश सरकार ने 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो 7 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर राहत एवं पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाएगा, जिससे प्रभावितों को दीर्घकालिक सहयोग मिल सके।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग…

26 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

1 hour ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

1 hour ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

1 hour ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

2 hours ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

2 hours ago