नैनीताल :भीमताल-धारी ( बबियाड तोक) के बिरसिंग्या गांव निवासी आज भी है सड़क से वंचित , गंभीर मरीजों को ले जाना पड़ता है पाँच किलोमीटर पीठ पर लाद कर – myuttarakhandnews.com

नैनीताल : भीमताल-धारी के बबियाड तोक बिरसिंग्या के गांव के निवासी लंबे समय से सड़क की माँग कर रहे है , उत्तराखंड हलचल ने पूर्व में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था ।यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सड़क न होने के चलतेमरीजों अपनी जान गंवानी पड़ रही है, लेकिन सरकार और विभाग ग्रामीणों की समस्या को हल नहीं कर पा रहे हैं।
जबकि कई जनप्रतिनिधियों ने सड़क बनाने का आश्वासन दिया है ।ताजा मामला सोमवार का है जहाँ ग्राम पंचायत बिरसिंग्बीया की मधुली देवी (65वर्ष) गम्भीर रूप से बीमार है स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव के कारण उनको ग्रामीण पांच किमी तक पैदल पीठ पर रखकर गांव से मुख्य सड़क तक ले गये ।
जहां से महिला को निजी वाहन से नब्बे किमी दूर हल्द्वानी भेजा गया ।इससे ग्रामीण पुनः भड़क गये ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण की मांग करने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने से पांच किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक आना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में सड़क नहीं होने से युवा गांव से पलायन करने को मजबूर हैं।

Post Views: 10

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बालिकाओं की प्रतिभा को सम्मान और सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: रेखा आर्या –

 देहरादून। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या…

12 minutes ago

दून में आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 नशेड़ी चालक गिरफ्तार; 39 वाहन सीज –

देहरादून। राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और देर रात तक हुड़दंग करने वालों…

26 minutes ago

बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका

रविवार को थी ड्यूटी, कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने किया फोन; जवाब नहीं मिलने…

40 minutes ago

समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ

किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी हल्द्वानी : सेवा…

1 hour ago

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है…

4 hours ago

हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक बारिश के आसार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली/शिमला/रुद्रप्रयाग। उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम…

5 hours ago