मंत्री बोले – हम किसी भी बस्ती को टूटने नहीं देंगे
बस्तियों के नियमितिकरण के कार्य को गंभीरता से कार्य कर रही राज्य सरकार -गणेश जोशी
देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मलिन बस्ति मामले पर मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा 2016 से पूर्व बसी बस्तिवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कांग्रेस के पास आज मुद्दे नहीं बचे हैं। मलिन बस्तियों के नियमितिकरण का कार्य धामी सरकार गंभीरता पूर्वक कर रही है। उन्होंने कहा पूर्व में भी अध्यादेश लाकर हमारी सरकार ने मलिन बस्तियों वालों के आशियानों को टूटने से बचाया है। हम किसी भी बस्ती को टूटने नहीं देंगे।मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही बस्तिवासियों नियमितिकरण किया जाएगा।
मंत्री गणेश जोशी ने मलिन बस्तियों के लोगों से अनुरोध करते हुए वह कांग्रेस के बहकावे में न आए। उन्होंने कहा हमारी सरकार किसी भी बस्ती को तोड़ने नहीं देंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 2018 में बस्तियों को हटाने के आदेश भाजपा की सरकार ने नही बल्कि उच्च न्यायलय ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये थे। जिसमें मलिन बस्तियां भी प्रभावित हो रही थी। लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने मलिन बस्तियों में निवासरत हजारो परिवारों की चिन्ता करते हुए और उनके घरों को बचाने के लिये 03 बर्ष का अध्यादेश लाया और बाद में अक्टूबर 2024 तक 6 साल के लिये बढ़ा दिया गया था।
उन्होंने कहा हमारी सरकार ने देहरादून के साथ ही प्रदेश भर में 2016 तक बसी सभी 584 मलिनबस्तियों को अध्यादेश की जद में शामिल कर 584 बस्तियों में निवासरत लोगों के आशियानों को तोड़ने से बचाया उन्होंने कहा भाजपा सरकार हमेशा से ही गरीबो वंचितों की हितैषी रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा बस्तियों के नियमितिकरण मामले में जनपद स्तर से सूचनाओं का संकलन की कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने कहा बस्तियों के नियमितिकरण को राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…