नकल माफियाओं पर कार्रवाई का परिणाम, पारदर्शी भर्ती से 221 युवाओं को नौकरी –

 
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण युवाओं के वर्षों के परिश्रम, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बीते साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। युवा न केवल वर्तमान बल्कि राज्य के भविष्य की भी सबसे बड़ी पूंजी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई स्टार्टअप नीति राज्य में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा दे रही है, वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब युवाओं के सपनों और उनके माता-पिता के त्याग के साथ अन्याय होता था, लेकिन आज रिकॉर्ड समय में पारदर्शी तरीके से भर्तियां पूरी हो रही हैं। राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और गति बनाए रखी जाएगी तथा सभी विभागों को रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों से ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि’ के मंत्र को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि उत्तराखण्ड के विकास के सहभागी भी हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आज प्रतिभाशाली युवा अपनी मेहनत के दम पर सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें समयबद्ध तरीके से नियुक्ति पत्र भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के प्रशिक्षण प्रखण्ड के अंतर्गत चयनित 173 अनुदेशकों, 4 वैयक्तिक सहायकों तथा पशुपालन विभाग में चयनित 9 वैयक्तिक सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिना सिफारिश और पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में शहरी विकास विभाग में 215 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि इस अवसर पर विभाग में चयनित 35 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, भूपेंद्र कंडारी, सचिव नितेश झा, अपर सचिव सी. रविशंकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Army Service Corps White Water Rafting Expedition 2026 flagged off from Doon

my uttarakhand news BureauDehradun, 6 Oct: The Army Service Corps White Water Rafting Expedition 2026,…

1 hour ago

Target is to make U’khand a 100% literate state: Dr Dhan Singh Rawat

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Uttarakhand has set a target of becoming a…

2 hours ago

Harish Sharma’s films shine at Dehradun International Film Festival

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Filmmaker Harish Sharma had two awards, two standing…

2 hours ago

Governor briefed on State’s Tourism Activities

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Tourism Secretary Dheeraj Singh Garbyal met Governor Lieutenant…

2 hours ago

‘Grahan’ receives honours at 11th Dehradun International Film Festival

my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 6 Oct: Dehradun-born filmmaker Shariq Ali Khan’s debut film Grahan…

2 hours ago

अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी में होटल का बेसमेंट और 12 कमरे सील –

मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मसूरी…

2 hours ago