देहरादून के राजपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान गोलीकांड, रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सनसनीखेज गोलीकांड में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर दो वाहनों में सवार लोगों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ब्रिगेडियर जोशी गोली की चपेट में आ गए। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई एंगल से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध वाहनों की पहचान की कोशिश की जा रही है। अभी तक फायरिंग करने वालों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है और विवाद की असली वजह की भी पुष्टि नहीं हुई है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

5 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

5 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago