उत्तराखंड में बढ़ा रिवर्स पलायन , फिर पहाड़ों की ओर लौट रहे लोग – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से चली आ रही पलायन की समस्या पर अब सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पलायन आयोग की ताज़ा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य में रिवर्स पलायन का रुख बढ़ रहा है और लोग दोबारा पहाड़ों की ओर लौट रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस बदलाव को राज्य के लिए शुभ संकेत बताया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अब लोग पहाड़ी क्षेत्रों में स्वरोजगार को अपना रहे हैं। रोजगार के नए अवसर मिलने से लोग अपने गांवों में रहकर ही आजीविका चला पा रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बेहद सकारात्मक स्थिति है कि लोग बाहर जाने के बजाय वापस उत्तराखंड लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर लोग अपने मूल गांवों में लौटकर स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं।
राज्य सरकार की होमस्टे योजना, एप्पल मिशन, कीवी मिशन और अन्य बागवानी योजनाएं रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं के तहत लोगों को आर्थिक सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जोड़ने की सुविधा मिल रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं।
सरकार का मानना है कि रिवर्स पलायन से न केवल गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में जनसंख्या संतुलन, संस्कृति संरक्षण और स्थानीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

Post Views: 15

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी में होटल का बेसमेंट और 12 कमरे सील –

मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मसूरी…

29 seconds ago

Delegates from Garhwal University depart for West Bengal under Yuva Sangam

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 6 Oct: With the objective of realizing the vision…

4 minutes ago

Mussoorie’s Autumn Festival returns after 12 years; rain fails to dampen spirits

By Sunil Sonker Mussoorie, 6 Oct: The old vibrancy of the Autumn Festival (Sharadotsav) returned…

15 minutes ago

Tulas University holds FDP on Implementation of Curriculum

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Tulas University, in collaboration with the Pharmacy Council…

26 minutes ago

BJP RS candidate Dinesh Arya files nomination in CM Dhami’s presence

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Chief Minister Pushkar…

37 minutes ago

House of Himalayas products cross Rs 6 crore mark in sales

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: The initiative to bring local products produced in…

48 minutes ago