समयसीमा में कार्य पूरे करने, नियमित मॉनिटरिंग और पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट अपडेट करने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास की गई 40 गतिमान परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर पोर्टल पर अपलोड करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजनाओं का अपडेट करते समय उनके संभावित पूर्ण होने की तिथि भी अंकित की जाए। उन्होंने मानसून के दौरान इस वर्ष के अंत तक पूरी होने वाली परियोजनाओं की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए।
बैठक में पर्यटन विभाग के अंतर्गत महासू देवता हनोल में समग्र आधारभूत ढांचे के विकास तथा जागेश्वर धाम मंदिर से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। वहीं, शहरी विकास विभाग को देहरादून की जलापूर्ति, सीवरेज एवं ड्रेनेज प्रणाली के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
ऊर्जा विभाग को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना (300 मेगावाट), 220 केवी बनबसा सबस्टेशन, 400 केवी पिपलकोटी स्विचिंग सबस्टेशन तथा 220 केवी घनसाली सबस्टेशन सहित विभिन्न ट्रांसमिशन परियोजनाओं में तेजी लाने और वन स्वीकृति व भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों की नियमित पैरवी करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने 13 जनपदों की 73 पेयजल योजनाओं, पीएमजीएसवाई के तहत 133 सड़कों (96 प्रतिशत पूर्ण) और 151 पुलों (97 प्रतिशत पूर्ण) के निर्माण तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत उधमसिंहनगर में नदी पुनर्जीवन कार्य (98 प्रतिशत पूर्ण) को जल्द पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनाई, आर. मीनाक्षी सुन्दरम सहित विभिन्न विभागों के सचिव, विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…