एसआईआर अभियान की समीक्षा, समय पर नोटिस और निष्पक्ष सुनवाई के निर्देश –

 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दस्तावेज सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी तैनात करने और फील्ड विजिट बढ़ाने पर दिया जोर
देहरादून, । उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दूसरे चरण को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिस, उनकी सुनवाई की प्रक्रिया तथा दस्तावेजों के सत्यापन की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, उन्हें समयबद्ध ढंग से नोटिस उपलब्ध कराया जाए तथा सुनवाई के लिए पर्याप्त अवसर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को असुविधा न हो।
डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की सहायता के लिए शिक्षा, राजस्व, तहसील सहित संबंधित विभागों से नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाए। ये अधिकारी दस्तावेजों के सत्यापन में सहयोग करेंगे, जिससे सुनवाई की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने जिलाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रों का नियमित फील्ड निरीक्षण करने तथा नोटिस वितरण और सुनवाई की प्रगति की सतत समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपदों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि राज्य के सभी जनपदों में शत-प्रतिशत नोटिसों की छपाई पूरी कर उन्हें ईआरओ एवं बीएलओ स्तर तक पहुंचा दिया गया है। साथ ही, नोटिसों के आधार पर सुनवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

10 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

31 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

52 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago