लोहाघाट स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल सुविधाओं का जायजा, छात्राओं से संवाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्टेडियम और कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश लोहाघाट। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को लोहाघाट पहुंचकर स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, खेल प्रशिक्षण, अभ्यास और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी खेल मंत्री के सामने रखे, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। खेल मंत्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के साथ खेलों का महत्व भी लगातार बढ़ा है। अभिभावकों की सोच में भी बदलाव आया है और अब बच्चे खेलों में करियर बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ अपने खेल प्रशिक्षण को भी गंभीरता से लेने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि खेल के मैदान में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का करेंगी शैक्षणिक भ्रमण खेल मंत्री रेखा आर्या ने कॉलेज की छात्राओं को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण कराने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। उन्होंने कहा कि भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को वहां की खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था, दैनिक दिनचर्या और खेल गतिविधियों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें अपने खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। छात्राओं के आवागमन के लिए बस को दिखाई हरी झंडी खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राओं के सुगम आवागमन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस की सुविधा उपलब्ध होने से छात्राओं को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और उनके समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस अवसर पर दर्जाराज्यमंत्री सुभाष बगोली, प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, बॉक्सिंग कोच रजवंत कौर, बैडमिंटन कोच साक्षी राणा, एथलेटिक्स कोच कमला, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीषा सहित अधिकारी, कर्मचारी और स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं। –

लोहाघाट। खेल मंत्री रेखा आर्या ने  लोहाघाट पहुंचकर स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, खेल प्रशिक्षण, अभ्यास और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी खेल मंत्री के सामने रखे, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।खेल मंत्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के साथ खेलों का महत्व भी लगातार बढ़ा है। अभिभावकों की सोच में भी बदलाव आया है और अब बच्चे खेलों में करियर बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ अपने खेल प्रशिक्षण को भी गंभीरता से लेने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि खेल के मैदान में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का करेंगी शैक्षणिक भ्रमणखेल मंत्री रेखा आर्या ने कॉलेज की छात्राओं को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण कराने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। उन्होंने कहा कि भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को वहां की खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था, दैनिक दिनचर्या और खेल गतिविधियों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें अपने खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी।छात्राओं के आवागमन के लिए बस को दिखाई हरी झंडीखेल मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राओं के सुगम आवागमन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस की सुविधा उपलब्ध होने से छात्राओं को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और उनके समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।इस अवसर पर दर्जाराज्यमंत्री सुभाष बगोली, प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, बॉक्सिंग कोच रजवंत कौर, बैडमिंटन कोच साक्षी राणा, एथलेटिक्स कोच कमला, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीषा सहित अधिकारी, कर्मचारी और स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

5 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

7 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

9 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

9 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

9 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

9 hours ago