मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, समयबद्ध डिजिटाइजेशन के निर्देश –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी  गौरव कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं बीएलओ को अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए गणना प्रपत्रों का समयबद्ध वितरण एवं संग्रहण जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ प्रपत्रों के संग्रहण के साथ-साथ डिजिटाइजेशन कार्य में भी तेजी लाएं, ताकि अभियान की प्रत्येक गतिविधि तय समयसीमा के अनुरूप पूर्ण हो सके। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि जनपद के 592 बीएलओ द्वारा कुल 2,95,623 निर्वाचकों में से 99.93 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। साथ ही 2,25,352 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है, जो कुल प्रपत्रों का 76.23 प्रतिशत है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 07 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी। इसके उपरांत 14 जुलाई को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 14 जुलाई से 11 सितंबर तक उनका चरणबद्ध निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद में शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…

56 minutes ago

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल

ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…

1 hour ago

डॉ. पवित्रा टम्टा को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ.…

2 hours ago

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

3 hours ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

12 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

13 hours ago