23 अप्रैल को पीठसैंण में मनाया जाएगा क्रांति दिवस – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादूनपेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि पीठसैंण में आगामी 23 अप्रैल को क्रांति दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जन विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इससे पहले डा. रावत अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग करेंगे, साथ ही वह क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 23 अप्रैल तक अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि पीठसैंण जायेंगे। जहां वह पेशावर कांड की याद में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि पीठसैंण में प्रत्येक 23 अप्रैल को क्रांति दिवस मनाया जाता है, इस दिन वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के अदम्य साहस, मानवता के प्रति उनका दृष्टिकोण और स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जन विकास समिति के तत्वाधान यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इससे पहले क्षेत्र भ्रमण के पहले दिन आज डॉ. रावत ने विद्यालयी शिक्षा विभाग के स्कूल चलो अभियान के तहत राजकीय इण्टर कॉलेज रानीपोखरी में प्रवेशोत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत कर उन्हें नई पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज सबदरखाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव, राजकीय इंटर कॉलेज हिंवालीधार में आयोजित प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग किया। इसक अलावा उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज हिंवालीधार में साइंट प्रयोगशालाओं, कुठकण्डाई व बडेथ में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण किया साथ ही च्योली-चुणखेत पेयजल योजना सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन मंगलवार को डा. रावत थलीसैंण में टीबी उन्मूलन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके साथ ही वह प्राथमिक विद्यालय थलीसैंण, रौली, बग्वाड़ी, मरोड़ा तथा सुदरगांव में आयोजित प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग कर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे। इसके साथ ही वह उप जिला चिकित्सालय थलीसैण के आवासीय भवन के निर्माण कार्यों का शीलान्यस करेंगे। इसके अलावा वह मरोड़ा व कुणेथ में बहुउद्देशीय पंचायत भवन, आंगनबाडी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय सुदरगांव के नवीन भवन तथा ऐंठी गांव में कालिंका मंदिर में यात्री शेड प्रतीक्षालय का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह विभिन्न स्थानों पर जनसर्म्पक कर आम लोगों की समस्याओं से भी अवगत होंगे। बुधवार को डा. रावत पीठसैंण में क्रांति दिवस पर आयोजित मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

3 hours ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

3 hours ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

3 hours ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

3 hours ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

3 hours ago