श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता शिविर का उठाया लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 750 मरीजों ने उठाया लाभ
पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, अजीतपुर हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर
जिलाधिकारी हरिद्वार, कमेन्द्र सिंह ने किया शिविर का शुभारंभ
वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश की ओर से अजीतपुर हरिद्वार में कैंसर जागरूकता शिविर एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, अजीतपुर, हरिद्वार में आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में अजीतपुर, जगजीतपुर सहित हरिद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।
दिनांक 11 मार्च 2025 मंगलवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी हरिद्वार, प्रखर कश्यप, ग्राम प्रधान अजीतपुर, डाॅ विशाल गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, सोहन वीर पाल, जिला पंचायत सदस्य, धर्मेन्द्र चौहान, प्रधानाचार्य ए बी एस इंटर कॉलेज, डाॅ पंकज कुमार गर्ग व सचिन जोशी, प्रधानाचार्य, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल हरिद्वार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अजीतपुर, हरिद्वार में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया, यह स्वागत योग्य पहल् है। शिविर आयोजित करने के लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन एवम् अस्पताल की पूरी टीम को बधाई दी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने देश के कई राज्यों सहित उत्तराखण्ड को रेखांकित करते हुए कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कैंसर जागरूकता ही कैंसर से सबसे पहला बचाव है। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्ष्ण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों सांझा की।कार्यक्रम में प्रखर कश्यप, ग्राम प्रधान अजीतपुर, डाॅ विशाल गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, सोहन वीर पाल, जिला पंचायत सदस्य एवम धर्मेन्द्र चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया।
शिविर में कैसर विशेषज्ञ डाॅ पंकज कुमार गर्ग, कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ जयकृत चौधरी, आईवीएफ काउंसलर पूजा कौर, फिजीशियन डाॅ सचिन कुमार एवम् डाॅ विनीत बंसल, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ अनामिका शाह, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ तनवी खन्ना, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाॅ फात्मा अंजुम, नेत्र रोग विभाग से डाॅ आशीष कुंडू ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जाॅच, ब्लड शुगर जाॅच एवम् ब्लड प्रैशर जाॅच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल हरिद्वार के प्रधानाचार्य सचिन जोशी, समाजसेवक एडवोकेट आदर्श कश्यप, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago