Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, भरा 23.84 करोड़ रुपये का टैक्स – myuttarakhandnews.com

देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर एवं बल्लेबाज ऋषभ पंत वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकरदाता रहे।
उन्होंने 23.84 करोड़ रुपये आयकर जमा कर प्रदेश में व्यक्तिगत श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, नान-कारपोरेट करदाताओं की सूची में वह चौथे स्थान पर रहे।
दूसरी ओर कारपोरेट श्रेणी में ओएनजीसी ने 13564 करोड़ रुपये आयकर अदा कर प्रदेश का सबसे बड़ा करदाता बनने का गौरव हासिल किया।
यह जानकारी शुक्रवार को 167वें आयकर दिवस के अवसर पर ओएनजीसी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में दी गई।
समारोह में आयकर विभाग ने उत्तराखंड के शीर्ष कारपोरेट और नान-कारपोरेट करदाताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर अपर्णा करण ने किया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कर अदा करने वाले नागरिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
करदाताओं के योगदान से ही आधारभूत संरचना, विकास योजनाएं और जनकल्याणकारी कार्यक्रम गति पकड़ते हैं। इसलिए ईमानदार करदाताओं का सम्मान करना समाज और राष्ट्र, दोनों के लिए प्रेरणादायक है।
प्रधान आयकर आयुक्त देहरादून सुनीता सिंह ने कहा कि करदाताओं व आयकर विभाग के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
साथ ही युवाओं में कर भुगतान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी समय की मांग है।
समारोह को मुख्य आयकर आयुक्त डा. रेनुका जैन गुप्ता और शेफाली स्वरूप ने भी संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विभागीय कर्मचारियों ने ‘नोटिस पीरियड’ नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
इसके अलावा चित्रकला और कहानी लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। अंत में आयकर आयुक्त (अपील) एसके चटर्जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड के शीर्ष कारपोरेट करदाताकरदाता, आयकर (करोड़ रुपये)ओएनजीसी, 13564टीएचडीसी, 277यूजेवीएनएल, 123इंडिया ओप्टेल, 99पिटकुल, 54उत्तराखंड के शीर्ष नान-कारपोरेट करदाताकरदाता, आयकर (करोड़ रुपये)सिग्नेचर फाइटोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज, 54.00कैलाश रिवर बेड मिनरल, 40.74उत्तरांचल ग्रामीण बैंक, 28.95ऋषभ पंत, 23.84एएलएफ इंजीनियरिंग कंपनी, 23.44

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

41 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago