ऋषिकेश : शादी का वादा कर युवती से मंगवाई प्राइवेट वीडियो , दोस्त के साथ मिल दोनों युवती को ब्लैकमेल कर करने लगे दुष्कर्म – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश : 3 नवम्बर 2024 को एक युवती ने ऋषिकेश पुलिस को बताया कि प्रदीप चन्द्र नाम के व्यक्ति से वह लगभग एक साल से बात कर रही थी ।दोनों के मध्य फोन के माध्यम से प्रेम प्रसंग चल रहा था , प्रदीप चन्द्र ने युवती से शादी का वादा कर कुछ प्राइवेट वीडियो मंगवा दिये ।
कुछ समय बाद प्रदीप चंद्र ने वो वीडियो वायरल कर्म की धमकी दे कर पीड़िता से जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाये ।
वह इतने में नहीं माना और पीड़िता की वीडियो अपने अन्य दोस्त प्रदीप कुमार को भी भेज दी ।उसने भी युवती से जबर्दस्ती ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाये ।
लेकिन वादिनी ने इस का विरोध किया गया तो दोनों ने युवती को जिंदा मारने की धमकी दी गयी ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर नामजद आरोपियों को थाने आया गया और पूछताछ के बाद दोनों को गिफ्तार कर दिया गया ।
गिरफ्तार दोनों आरोपी –प्रदीप चन्द्र पुत्र दरबान सिंह नि0 ग्राम टोला तहसील यमकेश्वर, थाना लक्ष्मणझूला, पौडी गढवाल, उम्र- 26 वर्ष।– प्रदीप कुमार पुत्र रमेश चन्द नि0 ग्राम- पटना तहसील यमकेश्वर, थाना लक्ष्मणझूला, पौडी गढवाल, उम्र- 31 वर्ष।

Post Views: 4

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks