ऋषिकेश : चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही ट्रैफिक व्यवस्थाओं की पोल खोलती ऋषिकेश नगरी – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश नगर : अभी तो उत्तराखंड में यात्रा शुरू भी नहीं हुई है ,ऋषिकेश नगरी जाम से जूझने लगी ।
चारधाम यात्रा हो या उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के अन्य पर्यटक स्थल, ऋषिकेश यात्रा मुख्य पड़ाव माना जाता है ।
वीकेंड पड़ते ही दिल्ली हरियाणा एनसीआर से ऋषिकेश में भारी संख्या में लोग पहुंच जाते है ।
हर साल ऋषिकेश का ट्रैफिक लोंगो को परेशान कर देता है ,इसी ट्रैफिक से बचने के लिए लोग सुबह 4-5बजे ही ऋषिकेश से निकलना चाहते है । जिसके नुकसान बीते दिनों देवप्रयाग के पास हुई दुघर्टना भी है जिसमे एक परिवार सहित 5 लोग स्वर्ग सिधार गये ।
ऋषिकेश की जनता भी इस जाम के कारण कोई भी कार्य सुचारू रूम से नहीं कर पाते ।कल 13 अप्रैल को शहर में गाड़ियों को इंच भर खिसकने के लिए भी घंटो लग गये , जाम में एम्बुलेंस फंसने की सूचना भी मिली । लोग वाहन छोड़ पैदल जाने लगे तो पैदल चलने को भी जगह ना मिली ।एक तो अप्रैल माह में ही कड़ाके की गर्मी व ऊपर से जाम ।ऋषिकेश वासी लंब्बे समय से इस जाम से निजात पाने के लिए सरकार से ठोस यातायात प्लान लाने की मांग कर रहे है ।बताते चलें कि उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है।
ऋषिकेश के जाम से निजात दिलाने में यातायात पुलिस भी लाचार व नाकाम दिखी ।
बाहरी राज्यों से पहुंचे लोग गली मोहल्लों में घुसे नज़र आये, जिसके चलते कही जगह पुलिस और स्थानीय लोगों की नोकझौंक भी देखने को मिली ।हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी से मनोरंजन के लिए पहुँचे यात्रियों और पर्यटकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ा।सूचना अनुसार यातायात को कंट्रोल करने के लिए श्रीनगर से देहरादून , आने वाहनों को नरेन्द्र की तरफ से भेंज्ने की कोशिश भी हुई जिसका सभी ने विरोध भी किया ।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दून में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 17 पर कसा कानून का फंदा –

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामीली को लेकर दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’…

6 minutes ago

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज…

7 minutes ago

श्रीराम मंदिर दीपलोक में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गणपति उत्सव –

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के दीपलोक स्थित प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर में गणपति उत्सव श्रद्धा एवं…

12 minutes ago

वेदनी कुंड में होगा देवी-देवताओं का पवित्र स्नान –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )हिमालय की बेटी और आराध्य मां नंदा अपनी कैलाश यात्रा पर…

19 minutes ago

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना

शस्त्रों और वाहनों की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना देहरादून। विश्वकर्मा जयंती के अवसर…

28 minutes ago

18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन

जेन-जी के विचारों को नीति-निर्धारण से जोड़ने की मुख्यमंत्री धामी की पहल—आईएएस भी युवाओं के…

48 minutes ago