ऋषिकेश में लंबगांव निवासी बस परिचालक का शव संदिग्ध अवस्था मे बरामद ! लोग जता रहे हत्या का संदेह
ज्ञात हो कि टिहरी निवासी युवक का शव बस के पास संदिग्ध अवस्था मे मिला था ।जिस पर परिजनों की ओर से विक्रम सिंह पुत्र दीप सिंह भण्डारी निवासी ग्राम भेन्तला पो0 रौणद पट्टी, रौणद रमोली, प्रतापनगर ने रिपोर्ट दर्ज करवायी की मृतक उनका भाई था ।उनको शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी हत्या करके उसके शव को बस के पास फेका गया है।इसी आधार पर ऋषिकेश पुलिस ने 09सितंबर 24 पूछताछ के आधार पर बस के चालक ” धाम सिंह रावत पुत्र रांक्या सिंह रावत निवासी ग्राम हलेद पट्टी रोनत रमोली तहसील प्रतापनगर जिला टिहरी गढवाल उम्र-53 वर्ष को मृतक की गैर इरादतन हत्या में गिरफ्तार किया ।
पूछताछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह करीब 25 वर्षो से ड्राइवरी का कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहा है, पूर्व में अभियुक्त, मृतक भरत सिह भण्डारी के मामा राम सिंह की गाडी चलाता था ।करीब 6 माह पहले उसने वहाँ काम छोड दिया था,अब पिछले 15-20 दिनों से वह मृतक भरत सिंह की गाड़ी चला रहा था, जिसे भरत सिंह तथा प्रवीण सिंह नेगी द्वारा संयुक्त रुप से खरीदा था।
दिनांक 07सितंबर 2024 को वह बस को जोगत से ऋषिकेश लेकर आया ।उस दिन भरत सिंह के अपने घर गया था जिस पर प्रवीण सिंह नेगी बस का परिचालक बनाकर आया था।शाम के समय अभियुक्त द्वारा मृतक भरत को फ़ोन करने पर ऋषिकेश पहुँचने की बात बताई गयी तो वह भी शाम को बस अड्डे पर आगया जहाँ उन्होंने ठेके से शराब खरीदी और फिर बस की छत पर बैठ कर शराब पीने लगे।
शराब पीने के दौरान अभियुक्त तथा मृतक भरत सिंह के बीच मृतक के मामा की गाड़ी को लेकर बहस हो गयी, इस दौरान मृतक को हल्का सा धक्का लगने पर वह अनियन्त्रित होकर बस की छत से नीचे गिर गया और उसके सिर से खून निकलने लगा ।
अचानक हुई घटना से डरकर अभियुक्त भाग गया और कुछ देर बाद खाना खाकर वापस उसी बस में आकर बैठ गया।
अगले दिन अभियुक्त द्वारा बस के मालिक प्रवीण सिंह भण्डारी को फोन कर मौके पर बुलाया, जिसने टीजीएमओ के अध्यक्ष को बुलाया ।पुलिस के अनुसार पुछताछ व साक्ष्यों में अभियुक्त द्वारा घटना जानबूझकर ना हो कर गलती से हो गयी ,उसको गिरफ्तार कर जैल भेज दिया गया ।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून; कांग्रेस ने उत्तराखंड में जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। साथ…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
Road Accident: कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की टक्कर, युवक गंभीर घायल | Road accident…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई…
देहरादून , । उत्तराखंड के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा…