Rishikesh News : मुनिकी रेती ढालवाला में शराब के ठेके के पास विवाद के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के दोस्त ने ही की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। मुनिकी रेती थाना पुलिस के मुताबिक शीशम झाड़ी निवासी 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब के ठेके के पास पहुंचा। इस दौरान उसका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी साथ में गया। दोनों ने शराब पी, फिर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अक्षय ठाकुर ने ठेली से चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में घोंप दिया।
परिजनों ने एम्स में किया जमकर हंगामा
आरोप है कि अजय ने एक बार नहीं बल्कि चाकू से कई बार वार किए। लहूलुहान हालत में अजेंद्र को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे एम्स रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद अजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों ने एम्स में जमकर हंगामा किया, और पोस्टमार्टम नहीं करने की जिद पर अड़ गए। लोगों ने समझाया तो शव को सील कर मोर्चरी में रखवाया गया। मौके पर पहुंचे नरेंद्र नगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने शराब के ठेके के बाहर प्रदर्शन करते हुए कई तरह के आरोप प्रशासन पर लगाए हैं। उन्होंने बताया इसी क्षेत्र में कई वारदात पहले भी हो चुकी है। उन्होंने कहा खारा स्रोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की वजह से यहां पर आपराधी घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा अभी तक यहां पर चार बड़ी घटनाएं हो चुकी है।
शराब की दुकान को तत्काल बंद करने की मांग
ओम गोपाल रावत ने शराब की दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की है। खाराश्रोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ो रेड़ी और ठेली लगती हैं। इन पर खाने और पीने की सामग्री बेची जाती है। लोग अवैध रूप से ठेलियों के पास बैठकर शराब पीते हैं। जमकर हंगामा भी करते हैं। पूर्व में भी ऐसे कई मामले पूर्व में भी आ चुके हैं। पुलिस ने कई बार चालानी कार्यवाही भी की है।
सिमरन बिंजोला
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…