Rishikesh News :  शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान चोटिल हुआ युवक  | HNN 24×7

Rishikesh News :  ऋषिकेश में बंजी जंपिंग का क्रेज लोगों में आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। बंजी जंपिंग का उत्साह सिर्फ युवाओं में ही नहीं बल्कि बुजुर्गों में भी देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के लिए आए दिन देश- विदेश से लोग पहुंच रहे है, लेकिन इस बीच शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रोमांच की तलाश में आए एक युवक की जंपिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे टिन की छत पर जा गिरा। हादसे में युवक को चोटें आई हैं। जंपिंग के दौरान अचानक रस्सी का संतुलन बिगड़ गया और युवक सीधा नीचे बनी टिन की छत पर जा गिरा। वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

रोमांच के साथ सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी
 
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि जंप के तुरंत बाद युवक टिन की छत पर गिरता है और आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं।घटना के बाद प्रशासन ने एडवेंचर गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। पर्यटन विभाग भी यह पता लगाने में जुटा है कि घटना के वक्त सभी सुरक्षा मानक पूरे किए गए थे या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवपुरी में कई जगह बंजी जंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स चल रहे हैं, लेकिन कई ऑपरेटर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते। यह हादसा इस बात की ओर फिर इशारा करता है कि रोमांच के साथ सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

4 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

4 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

5 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

5 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

5 hours ago