ऋषिकेश यौन शोषण प्रकरण: मनजीत जौहर को सशर्त जमानत, बेटे मानव की अर्जी खारिज – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश। बीते माह दर्ज हुए चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार को अहम न्यायिक फैसला सामने आया। ऋषिकेश की एडीजे (प्रथम) अदालत ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर मनजीत जौहर को सशर्त जमानत दे दी, जबकि उनके पुत्र मानव जौहर की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
क्या है मामला?
पीड़िता, जो एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी बताई जा रही है, ने शहर के नामी प्रॉपर्टी कारोबारी मनजीत जौहर, उनके पुत्र मानव जौहर और कुशाग्र शर्मा पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुशाग्र शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मामले में नामजद मनजीत जौहर और मानव जौहर कथित रूप से शहर से अनुपस्थित हो गए थे। दोनों की ओर से अग्रिम जमानत के लिए कई बार प्रयास किए गए।
कोर्ट का फैसला
गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने मनजीत जौहर को सशर्त जमानत प्रदान कर दी। हालांकि, अदालत ने मानव जौहर की जमानत अर्जी को अस्वीकार कर दिया।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

4 minutes ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

8 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago