देहरादून में रिस्पना–बिन्दाल एलिवेटेड रोड परियोजना को मिली रफ्तार, बजट में 350 करोड़ का प्रावधान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित रिस्पना–बिन्दाल एलिवेटेड रोड परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है। उत्तराखंड सरकार ने बजट में एलिवेटेड रोड से जुड़ी यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। परियोजना की तकनीकी और पर्यावरणीय अध्ययन पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने रिस्पना पुल से नागल पुल और हरिद्वार बाईपास स्थित बिन्दाल पुल से मालसी तक प्रस्तावित फोर लेन एलिवेटेड रोड को लेकर सामाजिक समाघात मूल्यांकन (एसआईए) रिपोर्ट तैयार कर सार्वजनिक कर दी है। इस परियोजना के लिए रिस्पना क्षेत्र में करीब 5.5 हेक्टेयर और बिन्दाल क्षेत्र में लगभग 13.77 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए एडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है और पुनर्वास के लिए भूमि भी चिन्हित की जा रही है।
2600 से अधिक मकान और निर्माण चिन्हित
सर्वे के दौरान परियोजना क्षेत्र में लगभग 2600 से अधिक घर और अन्य निर्माण चिन्हित किए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में आने वाली रिस्पना और बिन्दाल नदी के किनारे की अधिकांश भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। एलिवेटेड रोड परियोजना के दायरे में नगर निगम की जमीनें भी शामिल हैं।
रिस्पना एलिवेटेड रोड के दायरे में ये इलाके
रिस्पना पुल से नागल पुल तक बनने वाली एलिवेटेड रोड के दायरे में अजबपुरकलां, धर्मपुर, डालनवाला, अधोईवाला, कंडोली, चीड़ोवाली, जाखन, धोरणखास, किशनपुर, तरलानागल और ढाकपट्टी क्षेत्र शामिल हैं। इस हिस्से के लिए कुल 5.5 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता बताई गई है।
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश भूमि मौजा अजबपुरकलां के नाम दर्ज है, जिसका बड़ा हिस्सा सरकारी श्रेणी में आता है। परियोजना क्षेत्र में 12 प्रकार के पेड़ और नदी किनारे स्थित कच्चे व पक्के भवन भी चिन्हित किए गए हैं।
हरिद्वार बाईपास से मालसी तक एलिवेटेड मार्ग
बिन्दाल एलिवेटेड रोड के लिए हरिद्वार बाईपास पुल से मालसी तक करीब 13.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। इसके अंतर्गत कारगीग्रांट, ब्राह्मणवाला, देहराखास, निरंजनपुर, कांवली, चुक्खुवाला, डोभालवाला, हाथीबड़कला, विजयपुर, जाखन, जोहड़ी, मालसी, प्रतीतपुर संतौर, किशनपुर और ढाकपट्टी क्षेत्र शामिल हैं।
6252 करोड़ की लागत से बनेगी परियोजना
करीब 6252 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बिन्दाल एलिवेटेड रोड कारगी चौक (हरिद्वार बाईपास) से राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर तक लगभग 14.8 किलोमीटर लंबी बनाई जाएगी। वहीं रिस्पना एलिवेटेड रोड विधानसभा भवन के पास रिस्पना पुल से नागल पुल तक करीब 10.95 किलोमीटर लंबी होगी।
इन दोनों मार्गों की चौड़ाई लगभग 20.2 मीटर होगी और इनकी डिजाइन गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। इस परियोजना के माध्यम से लालपुल, कचहरी रोड, सहस्रधारा चौक और आईटी पार्क जैसे प्रमुख जंक्शनों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे शहर में ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

8 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

49 minutes ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

2 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

3 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

3 hours ago