Latest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में स्क्रैप से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक और परिचालक गंभीर घायल हो गए. गनीमत रही कि ट्रक में लगे सीएनजी के सिलेंडर नहीं फटे नहीं तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था. हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर चालक और परिचालक को बमुश्किल बाहर निकाला. जिसके बाद टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस द्वारा ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दे दी गई है.दरअसल, आज सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर कंट्रोल रूम द्वारा दमकल विभाग की टीम को सूचना मिली कि हरिद्वार-दिल्ली बाईपास पर स्थित सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बसंत हवेली ढाबे के पास अनियंत्रित होकर एक स्क्रैप से भरा ट्रक पलट गया है. साथ ही ट्रक के केबिन में दो लोग फंसे हुए हैं, इस सूचना पर तत्काल दमकल विभाग की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम ने ट्रक के केबिन में फंसे ट्रक चालक आकाश पाल पुत्र विजेन्द्र निवासी सेठी, थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर और परिचालक विशाल पाल पुत्र सत्यपाल, निवासी रामपुरी मोहल्ला थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को बमुश्किल बाहर निकाला गया.टीम ने दोनों ही घायलों को 108 के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया. इसी के साथ पुलिस टीम ने ट्रक मालिक आरिफ निवासी मुजफ्फरनगर से भी संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी दी गई. बताया गया है कि उक्त ट्रक मुजफ्फरनगर से स्क्रैप लेकर सिडकुल इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार की तरफ जा रहा था. अनुमान लगाया गया है कि घटना घना कोहरा होने की वजह से ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रक सीएनजी से चलता था और ट्रक में 8 सिलेंडर सीएनजी फिटेड लगे हुए थे. गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटे नहीं तो एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…