Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सड़क हादसा: 5 की मौत, 15 से अधिक घायल, CM धामी ने जताया शोक – Uttarakhand

Road accident in Uttarakhand: 5 killed, more than 15 injured, CM Dhami expresses griefइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी: Uttarakhand Road Accident: पौड़ी से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक बस दुर्घटना हुई, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. दुर्घटना बस संख्या UK12PB0177 की है, जो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया हैयह बस पौड़ी शहर से देहलचौरी की ओर जा रही थी. सत्याखाल के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी. गिरते समय बस पेड़ से टकराई, जिससे वह और नीचे जाने से रुक गई. हालांकि, हादसे के कारण बस के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया.गंभीर रूप से घायलों को किया गया रेफरदुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की. घायलों को खाई से निकालने के लिए रस्सियों और अन्य उपकरणों का सहारा लिया गया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है.अब तक की जानकारी के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों की पहचान की जा रही है. वहीं, घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.सीएम ने जताया शोकउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार यात्रियों के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.” मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं.दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकालने में जुटे हुए हैं. पेड़ से टकराने के कारण बस खाई के बीच में रुक गई थी, जिससे राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी. मौके पर घायलों के परिजन भी पहुंचे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है.प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने बस ड्राइवर और बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिवहन विभाग बस के फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

2 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

5 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

11 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago