Latest posts by Sapna Rani (see all)टिहरी। टिहरी के भद्रकाली के पास 35 यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में घायल यात्रियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आज 13 अप्रैल को एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि भद्रकाली से टिहरी रोड की तरफ एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई है। सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। बस यूके 07/पीसी 0430 ऋषिकेश से लम्बगांव, टिहरी की ओर जा रही थी जिसमें 35 लोग सवार थे।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों, एमरजेंसी चिकित्सा सेवा व स्थानीय पुलिस के साथ बचाव अभियान चलाते हुए 02 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुँचाया गया। अन्य सामान्य घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर प्रथमिक चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…