Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नहीं थम रहे रोड एक्सीडेंट: 3 दिन के अंदर 13 लोगों की दर्दनाक मौत – Uttarakhand

Road accidents are not stopping in Uttarakhand: 13 people died tragically within 3 daysइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड में रोड एक्सीडेंट थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिंता की बात है कि पिछले तीन दिनों में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क हादसों में जान गवाने वालों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, सरकार का दावा है प्रदेशभर में रोड एक्सीडेंट पर लगाम लगाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में बीते 24 घंटों के भीतर हुए आठ अलग-अलग हादसों में दो भाइयों (ममेरे) समेत नौ लोगों की मौत हो गई।रुद्रपुर पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात पारले चौक पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ममेरे भाई 24 वर्षीय मोहित चौधरी पुत्र जगपाल सिंह निवासी वार्ड 30 रुद्रपुर और 22 वर्षीय योगेश चौधरी पुत्र रामवीर चौधरी निवासी शांति विहार कॉलोनी वार्ड-33 की मौत हो गई। ये दोनों हल्द्वानी से घर लौट रहे थे।जबकि दिनेशपुर में सोमवार देर रात शटरिंग का काम करने वाले कालीनगर निवासी 25 वर्षीय मुकेश मंडल की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। जबकि, किच्छा में सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर 18 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह की मौत हो गई।उधर, मंगलवार शाम खटीमा में मझोला-बज्टिी मार्ग पर सुनपहर के पास हुए हादसे में बाइक सवार ढाका निवासी 65 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र तारा सिंह की मौत हो गई। मंगलवार शाम पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से गिरकर बरेली निवासी मजदूर 34 वर्षीय अरविंद सिंह की मौत गई।वहीं, नैनीताल जनपद में नैनीताल से सटे जोखिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अल्मोड़ा जौहरी बाजार निवासी 71 वर्षीय उमा वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भीमताल के ओखलकांडा विकासखंड की ग्रामसभा कुंडल गांव में सोमवार शाम पहाड़ी पर घास काट रही 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह के ऊपर पत्थर गिर गया। इस हादसे में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई।वहीं हल्दूचौड़ गौला निकासी गेट से आरबीएम लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से गौला श्रमिक बलिया (यूपी) निवासी 60 वर्षीय हीरालाल की मौत हो गई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड: दोस्तों के साथ गोवा निकला था दीपक, रेलवे पटरी पर मिला लहूलुहान शव; मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस – myuttarakhandnews.com

नैनीताल; दोस्तों के साथ गोवा जाने के लिए निकले 35 वर्षीय दीपक नैथवाल की रेलवे…

8 minutes ago

कुरैशी मोहल्ले में 10.79 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं तीन मुकदमे – myuttarakhandnews.com

विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक…

33 minutes ago

समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

निवेश के नाम पर लाखों की ठगी और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के…

37 minutes ago

रायपुर में मारपीट के छह दिन बाद युवक की मौत, दो भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

जानिसार खान से 7 सितंबर को हुई थी मारपीट, कमरे में मृत मिला युवक; SSP…

39 minutes ago

समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, निवेश व नौकरी के नाम पर ठगी के मामले भी आए सामने – myuttarakhandnews.com

निवेश के नाम पर लाखों की ठगी और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के…

45 minutes ago

26 अक्टूबर से पहले होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित करने…

51 minutes ago