Categories: hindiUttarakhand

कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, 5 यात्रियों की मौत; 3 गंगा में बहकर लापता – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। चार अलग-अलग सड़क हादसों में पांच कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंगा में बहकर लापता हो गया। हादसे हरिद्वार, रुड़की, मंगलौर, उत्तरकाशी और देहरादून के रायवाला में हुए। मृतकों में उत्तर प्रदेश के दो, हरियाणा और दिल्ली के एक-एक यात्री शामिल हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है।
शनिवार देर रात मंगलौर क्षेत्र में शिव मंदिर के पास सड़क पार कर रहे एक कांवड यात्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार शाम दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रिमझिम ढाबे के पास दो बाइकों की टक्कर में किवाना, कांधला जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी संदीप मलिक और विपिन की मौत हो गई।
अज्ञात वाहन ने रौंदारविवार सुबह ग्राम लिब्बरहेड़ी के पास सड़क किनारे जा रहे बड़ौत, (उत्तर प्रदेश) निवासी कांवड़ यात्री मांगा को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर महरगांव शिवगुफा के पास बाइक सवार कांवड़ यात्री खिचड़ीपुर कल्याणपुर नई दिल्ली निवासी बबलू और संदीप को डंपर ने टक्कर मार दी। बबलू ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
गंगा में डूबकर हुए लापताउधर, देहरादून के रायवाला क्षेत्र में गीता कुटीर घाट के समीप घाट पर स्नान कर रहा सिकंदरपुर, भवानी खेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा निवासी कांवड़ यात्री आशु गंगा में डूबकर लापता हो गया। वह हरियाणा से 30 सदस्यीय कांवड़ यात्रियों के साथ शुक्रवार को हरिद्वार आया था। हरकी पैड़ी क्षेत्र में दो कांवड़ यात्री डूबकर लापता हो गए। एक कांवड़ यात्री की पहचान नहरा, सीतामढ़ी बिहार निवासी सुंदरम सिंह के रूप में हुई, जबकि दूसरे का पता नहीं चल पाया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

1 hour ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

1 hour ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

5 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

6 hours ago