Latest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश: उत्तरकाशी में भूस्खलन से पांच गांवो का सड़क मार्ग से कनेक्शन टूट गया है. मोरी तहसील के जखोला-लिवाड़ी मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन के कारण प्रभावित हो गया है. ऐसे में भूस्खलन के कारण सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई है. सड़क पर आवाजाही फिलहाल के लिए रोक दी गई है.भूस्खलन के कारण सड़क की आवाजाही बंद होने से पांच गांव फितोड़ी, रेक्चा, हरिपुर, कासला और साला लिवाड़ी गांव का कनेक्शन टूट गया है. ऐसे में ग्रामीणों के जंगल के रास्तों से पैदल सफर करना पड़ रहा है जो जोखिम भरा है.बता दें कि उत्तराखंड में बारिश का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है ऐसे में यहां सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. पिछले 24 घंटों में देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी और उधम सिंह नगर जिले के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने गुरुवार को कुमाऊं और गढ़वाल के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं बागेश्वर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…