Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में स्टीयरिंग लॉक होने से खाई में लटकी रोडवेज बस, सवारियों में मची चीख पुकार – Uttarakhand

Roadways bus got stuck in a ditch in Uttarakhand due to steering getting locked, passengers started screamingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में उस वक्त सवारियों की जान हलक में आ गई, जब नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर रोडवेज बस का अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गया. जिससे बस खाई की ओर से लटकी गई. जिससे बस में सवार लोगों की चीखें निकल गई. गनीमत रही कि चालक ने समय रहते चालक ने बस को ब्रेक लगाकर नियंत्रित कर लिया, जिससे बस खाई में गिरने से बच गई.रोडवेज बस का हुआ स्टीयरिंग लॉक: जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 07 P A 3250 बरेली से नैनीताल आ रही थी. जैसे ही बस नैनीताल-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर बल्दियाखान के पास पहुंची. तभी अचानक से बस का स्टीयरिंग फेल/लॉक हो गया. जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटक गई. गनीमत रही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय पर ही ब्रेक लगा लिया. जिससे बस करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई.स्टीयरिंग लॉक होने से खाई की तरफ लटकी बसबस में सवार थे 30 लोग: बताया जा रहा है कि जिस समय बस का स्टीयरिंग फेल हुआ, उस समय बस में 30 सवारी बैठे हुए थे. बस खाई में लटकने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. गनीमत रही बस चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया. वहीं, रोडवेज इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि स्टीयरिंग में तकनीकी दिक्कत आने से बस खाई की तरफ लटक गई थी. घटना में बस में सवार किसी सवारी को चोट नहीं आई है. सभी यात्रियों को दूसरी बस से नैनीताल भेज दिया गया.घटनास्थल से कुछ दूरी पर बस हादसे में जा चुकी 28 लोगों की जान: वहीं, जिस स्थान पर बस का स्टीयरिंग फेल हुआ, उसके ठीक सामने करीब 500 फीट गहरी खाई थी. अगर समय रहते बस चालक डिवाइडर पर बस टकराकर और ब्रेक लगाकर नियंत्रित नहीं करता तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी. बता दें कुछ साल पहले इसी जगह पर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई थी. जिसमें बस सवार 28 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

13 minutes ago

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

1 hour ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

2 hours ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

4 hours ago