हरिद्वार में लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, शादी के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर लूट; पांच गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में शादी के नाम पर युवक को कथित तौर पर जाल में फंसाकर लूट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को पिला दिया। उसके बेहोश होने के बाद घर में रखी नकदी और मोबाइल फोन लेकर वह फरार हो गई। मामले में पुलिस ने कथित लुटेरी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये की नकदी, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। मामला बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का है।
 
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 24 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई की शादी नहीं हो रही थी और परिवार लगातार उसके लिए रिश्ता तलाश रहा था। इसी दौरान सिडकुल क्षेत्र में उनकी मुलाकात पंकज गिरी नाम के व्यक्ति से हुई। पंकज ने उनकी मुलाकात अपनी सास गीता देवी और रुकमिना से कराई। इसके बाद शादी की बात तय हुई और 21 वर्षीय रुकमिना की शादी 22 सितंबर को युवक से करा दी गई।
 
पीड़ित परिवार के अनुसार, सिडकुल क्षेत्र स्थित एक मकान में वरमाला पहनाकर शादी कराई गई। इसके बाद सभी लोग दूल्हे के घर चले गए। 22 सितंबर को रुकमिना ने बीमारी का बहाना बनाकर पति से अलग सोने की बात कही। अगले दिन उसने चाय में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर पति को पिला दिया।
 
पुलिस के मुताबिक, जब युवक की आंख खुली तो घर से करीब 70 हजार रुपये की नकदी और कई मोबाइल फोन गायब मिले। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कार्रवाई की।
 
जांच के दौरान पुलिस ने रुकमिना, अब्दुल बारी, रागिनी पाल, पुनीत कुमार और राजस्थान के भरतपुर निवासी फतेह सिंह मीना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया है।
 
बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने शादी के नाम पर अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार तो नहीं बनाया। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Char Dham Yatra 2026: Gangotri to Shut on November 10, Yamunotri and Kedarnath on November 11 | Uttarakhand News Network

The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…

1 hour ago

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, शीतकाल में मुखबा में विराजेंगी मां गंगा –

  उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…

4 hours ago

2,375 Programmes to be organised in Uttarakhand under ‘Khet Bachao Abhiyan’; Target set to involve 1.20 lakh farmers: Ganesh Joshi

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…

13 hours ago

उत्तराखंड हिमालय में बड़े भूकंप का खतरा: हर सदी में जमा हो रही 8.1 तीव्रता की ऊर्जा – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…

13 hours ago