उत्तराखंडशिक्षा
Share0
Advertisement
देहरादून, केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय और इलैक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि विश्व में किसी भी देश का प्रभुत्व साइबर जगत में उसकी सशक्त उपस्थिति पर निर्भर करेगा।केन्द्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद आज ग्राफिक एरा सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेण्टर में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे। ‘डिजिटल भारत को सशक्त बनाने’ पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत तेजी से तकनीकी बदलाव आ रहे हैं। पहले के समय में जहां टीवी व मोबाईल फोन को लग्जरी माना जाता था वहीं आज केवल भारत में ही 100 करोड़ से ज्यादा मोबाईल फोन और 8 करोड़ से ज्यादा इण्टरनेट कनेक्शन हैं।उन्होंने कहा कि देश में डिजिटल साक्षरता का स्तर बहुत अच्छा है। इसकी मदद से लोग नये व सफल व्यापार कर पा रहे हैं। जल्द ही सेमीकन्डक्टर मिशन की तरह आर्टिफिशियल इण्टैलिजेन्स मिशन की शुरूआत की जायेगी। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, संरचना और अन्य क्षेत्रों में युवओं के लिए अवसरों में वृद्धि होगी। देश तकनीक का हब बनेगा।उन्होंने कहा कि साइबर क्षेत्र में देश मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इसमें युवाओं के लिए भी बहुत सम्भावनाएं मौजूद हैं लेकिन इससे जुड़े खतरे भी दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। साइबर फ्राड करने वाले लोग तकनीक के साथ-साथ साइबर अपराध करने के तरीकों को भी बदल रहें हैं। इनसे बचने के लिए युवाओं को साइबर क्षेत्र में योगदान देकर इसे आम जनता के लिए और सुरक्षित बनाना होगा। श्री प्रसाद ने छात्र-छात्राओं से अभिभावकों व शिक्षकों का सम्मान करने और हमेशा विनम्र रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा के पोडकास्ट जीईएचयू टॉकीज का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेण्ट आफ मीडिया एण्ड मास कम्यूनिकेशन ने किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर प्रो. राकेश कुमार शर्मा, कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह, एचओडी डॉ. ताहा सिद्दीकी, दोनों विश्वविद्यालयों के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. हिमानी बिंजोला ने किया।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…